Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पद्मिनी एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति ने की गौ सेवा

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को पद्मिनी एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर स...



उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को पद्मिनी एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर स्थित मंदिर में आरती कर गौ सेवा की गई गायों को चारा खिलाया गया एवं गुड खिलाया गया।

अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निरंतर प्रत्येक एकादशी एवं ग्यारस पर महाकाल मंदिर में महा आरती की जाती है एवं गायों को चारा गुड़ खिलाकर गौ सेवा की जाती है। यह क्रम निरंतर आगे भी बना रहेगा। हम सभी को गौ सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए यथा संभव उनकी सेवा करनी चाहिए। गायों को पॉलिथीन से बचाने के लिए हम सभी को झूठन थैली में बांधकर नहीं फेंकने चाहिए। इसके कारण गाय थैलियों में पड़ी हुई जूठन को खाकर अकाल मृत्यु को प्राप्त होती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र सचान, मदनलाल अग्रवाल राकेश मुंद्रडा गोपाल कनेरिया अनिल अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल दिनेश मकवाना निर्मल पंडित मगन जोशी रविंद्र अग्रवाल एचपी जिंदल रमेश बंसल गेहरी लाल जोशी माधव कलाल विजय विप्लवी जगदीप मंगल ओम अग्रवाल श्रीरतन मोहता ओम प्रकाश गुप्ता लज्जा शंकर नागदा कार्तिकेय नगर अशोक गुप्ता गिरिराज भावसार  रमेश तायलिया सुधा अग्रवाल मंजू मुंद्रा भगवती अग्रवाल पुष्पा अग्रवाल मनीबेन पटेल मंजू सचान रागिनी अग्रवाल रितु अग्रवाल सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।


No comments