उदयपुर। पूज्य श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 31 मई को सनातन मंदिर, शक्तिनगर में स...
उदयपुर। पूज्य श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 31 मई को सनातन मंदिर, शक्तिनगर में समाज के विद्यार्थियों एवं युवाओं के सम्मान हेतु दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि पहला कार्यक्रम ’“उत्कर्ष दृ विद्यार्थी सम्मान समारोह”’ है, जिसके अंतर्गत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में 85ः या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरा कार्यक्रम ’“नव गौरव दृ युवा सम्मान समारोह”’ है, जिसमें हाल ही में डॉक्टर, वकील, पीएचडी एवं अन्य प्रोफेशनल डिग्रियाँ प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ’डॉ. गौरव छाबड़ा एवं डॉ. गुनीत मोंगा’ उपस्थित रहेंगे। साथ ही 1 जून से प्रारंभ होने वाले ’“समर फिएस्टा”’ के सभी सहयोगियों एवं संयोजकों का सम्मान किया जाएगा।
श्री सनातन धर्म सेवा समिति के मनीष डे्बला ने बताया कि यह आयोजन सिंधी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। विद्यार्थियों एवं युवा प्रतिभाओं का सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
श्री सनातन धर्म सेवा समिति के मुकेश गखरेजा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज के बच्चों और युवाओं को शिक्षा, परिश्रम और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सम्मान समारोह आने वाली पीढ़ी में आत्मविश्वास जगाने तथा उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित करने का एक सार्थक प्रयास है। पंचायत के कस्तूरी ने बताया कि पंचायत को विश्वास है कि इस आयोजन से सिंधी समाज के विद्यार्थियों और युवाओं में शिक्षा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के प्रति उत्साह बढ़ेगा तथा वे समाज और देश का नाम और गौरवान्वित करेंगे।
No comments