Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फिट इंडिया के संदेश के साथ यूसीआर प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज़

साइक्लिंग, रनिंग और वॉकिंग के जरिए पूरे जून माह चलेगी फिटनेस की रोमांचक प्रतिस्पर्धा उदयपुर। फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा...


साइक्लिंग, रनिंग और वॉकिंग के जरिए पूरे जून माह चलेगी फिटनेस की रोमांचक प्रतिस्पर्धा

उदयपुर। फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से Udaipur Cyclists and Runners Group (UCR) द्वारा “यूसीआर प्रीमियर लीग सीजन-2” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह फिटनेस लीग 1 जून से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 12 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के लिए एक भव्य ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने आयोजन को खेल और प्रोफेशनल लीग जैसा रोमांचक माहौल प्रदान किया। ऑक्शन में टीम ओनर्स एवं कप्तानों ने वर्चुअल प्वाइंट्स के माध्यम से खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपनी-अपनी टीमों का गठन किया। ऑक्शन का संचालन नितिन मेनारिया ने प्रभावी ढंग से किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मनीष अग्रवाल, जयंंत नानावटी, जुबिन मुखर्जी एवं दिशा पामेचा की विशेष भूमिका रही। आयोजन के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

लीग के दौरान सभी खिलाड़ी जून माह में साइक्लिंग, रनिंग एवं वॉकिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लेंगे तथा अपनी दैनिक गतिविधियों को Strava ऐप पर रिकॉर्ड करेंगे। खिलाड़ियों को तय दूरी, एलिवेशन गेन, रनिंग पेस तथा अन्य फिटनेस मानकों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। सभी टीमों के बीच पूरे माह प्रतिस्पर्धा चलेगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। फाइनल मुकाबले के उपरांत 30 जून को विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यूसीआर प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित फिटनेस गतिविधियों से जोड़ना, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा प्रधानमंत्री के Fit India Movement के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं।

यूसीआर प्रीमियर लीग सीजन-2 को लेकर शहर के फिटनेस प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसे उदयपुर के सबसे अनोखे फिटनेस आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

No comments