उदयपुर, 28 मई। लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों तथा विकराल होती महंगाई के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य...
उदयपुर, 28 मई। लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों तथा विकराल होती महंगाई के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बी ब्लॉक द्वारा दिल्ली गेट चौराहे स्थित शांति आनंदी स्मारक के बाहर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ती महंगाई का विरोध जताया तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार हर दो-तीन दिनों के अंतराल में पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, उससे आम जनता, मध्यम वर्गीय परिवारों एवं गरीब वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आम आदमी का जीवन और अधिक संकटपूर्ण हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की कि पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ी हुई कीमतों को कम कर आमजन को महंगाई से राहत प्रदान की जाए।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश शर्मा, के के शर्मा,डा.कल्याण सिंह राव, भरत आमेटा,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बतूल हबीब ,मोहम्मद अयूब , दलपत सिंह चुंडावत सुधीर जोशी महामंत्री राजेश जैन सुनील रॉजर्स,राजेंद्र दशोरा,तीरथ सिंह खेरोलिया चंदा सुवालका, राजेन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष मयंक खमेसरा,राकेश खोखावत, महेश धन्नावत,सत्यनारायण टांक, श्याम सुंदर गुर्जर,ऋतुराज मिश्रा यशवंत पालीवाल अमित सुवालका शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित श्रीवास्तव सिद्धार्थ सोनी,पार्षद गौरव प्रताप सिंह हिदायतुल्लाह ब्लॉक संगठन महासचिव सूर्य प्रकाश उपाध्याय धर्मेंद्र राजोरा पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रतिक नागर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली महिला कांग्रेस नेता दुर्गा सालवी,नजमा मेवाफरोश बंशीलाल गवारिया नितेश जैन गोविंद सक्सेना कौशर परवीन नितेश सर्राफ प्रमोद वर्मा,जगदीश जलानिया,सुभाष नागला,गणेश लाल शर्मा,मदन बाबरवाल,महिमा चुग, राजेश पवार ,अशोक तंबोली सहित ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments