Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मुखर्जी चौक अस्थाई चौकी के लिए शहर विधायक मद से बजट स्वीकृत

- जिला परिषद ने जारी किए 15 लाख रूपए, नगर निगम को बनाया कार्यकारी ऐजेन्सी - एक उपनिरीक्षक कक्ष, एक जाब्ते के लिए बड़ा रूम, विजिटर्स रूम के स...

- जिला परिषद ने जारी किए 15 लाख रूपए, नगर निगम को बनाया कार्यकारी ऐजेन्सी

- एक उपनिरीक्षक कक्ष, एक जाब्ते के लिए बड़ा रूम, विजिटर्स रूम के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं बनेगी

उदयपुर। शहर के संवेदनशील क्षेत्र मुखर्जी चौक में अस्थाई पुलिस चौकी बनाने के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन की अनुशंषा पर उनके विधायक मद से 15 लाख रूपए जिला परिषद से स्वीकृत किए है। इस राशी से मुखर्जी चौक में एक अस्थाई चौकी स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुदृढ होगी।

जानकारी के अनुसार उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने लम्बे समय से मुखर्जी चौक में अस्थाई चौकी स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। यहां पर वर्षो पूर्व पुलिस चौकी थी पर बाद में हटा दी थी और क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण यहां पर पुलिस चौकी की सख्त आवश्यकता थी। इसके लिए शहर विधायक ताराचंद जैन स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जयपुर तक पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क में थे। विधायक जैन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मुखर्जी चौक में पुलिस चौकी होने से यहां पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और चौबीस घंटे पुलिस का जाब्ता तैनात रहने से यहां पर होने वाले अपराधों में कमी आएगी। इसके लिए प्रयास कर जयपुर से मुखर्जी चौक में अस्थाई चौकी स्वीकृत करवाई। मुखर्जी चौकी में अस्थाई चौकी के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने विधायक मद से पैसा जारी करने की अनुशंषा की। विधायक जैन की अनुशंषा पर जिला परिषद ने अस्थाई चौकी के लिए 15 लाख 63 हजार 358 रूपए जारी किए। इन पैसों से मुखर्जी चौक में एक अस्थाई चौकी बनाई जाएगी, जिसमें एक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी का कक्ष, साथ ही एक बड़ा कक्ष जहां पर अन्य जाब्ता रहेगा, एक विजिटर्स रूम के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं बनाई जाएगी। इसके साथ ही चौकी की छत पर जाने के लिए सीढिय़ां लगाई जाएगी और छत पर लाईटें लगाकर आस-पास के क्षेत्र को रोशन रखा जाएगा ताकी पुलिस जाब्ता रात के समय छत पर जाकर नजर रख सकें। जिला परिषद द्वारा इस काम के लिए नगर निगम को कार्यकारी ऐजेन्सी बनाया है। निगम अब शीघ्र ही टेंंडर कर इस अस्थाई चौकी को यहां पर स्थापित करवाएगा।

No comments