अधिवेशन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय बाउजी पैलेस में संपन्न हुई भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी आयोजन समिति...
अधिवेशन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय बाउजी पैलेस में संपन्न हुई भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी आयोजन समिति की बैठक
उदयपुर। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय मंत्रीमंडल एवं कार्यकारीणी की बैठक 14 जून रविवार को सुखेर 200 फीट बाईपास स्थित 'भवगीत सेवा सदन मेें होगी। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय बाउजी पैलेस में संपन्न हुई भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी आयोजन समिति की बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन उदयपुर में करने का निर्णय लिया गया एवं बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई।
समन्वयक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत ने की, मुख्य अतिथी संविधान संशोधन समिति संयोजक एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय जनगणना मंत्री हरि सिंह घटेलवाल, राष्ट्रीय प्रतिनिधि मदन सिंह बाबरवाल ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप कुमावत घोड़ेला, योगेश चौरमा ने चर्चा की। बैठक में श्री मति सरिता टांक, रवि टांक, डूंगर सिंह बबेरीवाल,सुधीर पालड़िया, दलपत राज बातरा, पुष्कर लाल घोडेला, पुष्कर राज बाबरवाल, खेमराज अड़ानिया, हरीश आसिवाल, खुशवेंद्र रैना सहित अन्य उपस्थित थे।
बैठक में महासभा की कार्यकारिणी 2022- 25 के कार्यकाल की समीक्षा की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि रही कि स्थापना के बाद पहली बार विस्तृत संविधान संशोधन किया गया एवं राष्ट्रीय स्तर पर नए जोन के रूप में गुजरात, पूर्व में महाराष्ट्र में संलग्न दक्षिण भारत को एक नए जोन के रूप में मान्यता प्रदान पर राष्ट्रीय स्तर पर महासभा का विस्तार हुआ वही उदयपुर सहित दक्षिण पश्चिम जोन में भी बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाकर राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की निर्वाचन क्षेत्र संख्या में भी वृद्धि की गई। कुमावत ने बताया कि कार्यकारिणी के स्वरूप में भी नवोन्मेष किया गया एवं प्रत्येक कार्यकारिणी स्तर पर अब 33-33 महिला एवं युवा प्रतिनिधियों को भी महासभा से जोड़ा जाएगा जिससे महासभा के संगठन को बहुआयामी व्यापक शक्ति मिलेगी साथ ही अन्य सम सामयिक विषयों पर नए नियम बनाए गए एवं दिल्ली रजिस्ट्रार को भी अवगत करा स्वीकृति ली गई।
मीडिया प्रभारी संदीप सिंह घोड़ेला ने बताया कि आगामी 14 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें राजस्थान सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, म दिल्ली, हरियाणा आदि सभी प्रांतों के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित मनोनीत सहवृत सदस्य, परामर्शदाता भाग लेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हेतु व्यवस्था समितियां बनाई गई जिसमें कोष एवं समिति योगेश चौरमा एवं रवि टांक, भोजन समिति श्री मति सरिता टांक, डूंगर सिंह बबेरीवाल,सुधीर पालड़िया, यातायात प्रवास समिति दलपत राज बातरा, पुष्कर लाल घोडेला,मदन सिंह बाबरवाल, रजिस्ट्रेशन समिति पुष्कर राज बाबरवाल, खेमराज अड़ानिया, स्वागत समिति हरी सिंह घटेलवाल, हरीश आसिवाल को प्रभारी बनाकर कार्यवितरण किया गया।रूप में भी नवोन्मेष किया गया एवं प्रत्येक कार्यकारिणी स्तर पर अब 33-33 महिला एवं युवा प्रतिनिधियों को भी महासभा से जोड़ा जाएगा जिससे महासभा के संगठन को बहुआयामी व्यापक शक्ति मिलेगी साथ ही अन्य सम सामयिक विषयों पर नए नियम बनाए गए एवं दिल्ली रजिस्ट्रार को भी अवगत करा स्वीकृति ली गई।
मीडिया प्रभारी संदीप सिंह घोड़ेला ने बताया कि आगामी 13- 14 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित सभी प्रांतों के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित मनोनीत सहवृत सदस्य, परामर्शदाता भाग लेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हेतु व्यवस्था समितियां बनाई गई जिसमें कोष एवं समिति योगेश चौरमा एवं रवि टांक, भोजन समिति श्री मति सरिता टांक, डूंगर सिंह बबेरीवाल,सुधीर पालड़िया, यातायात प्रवास समिति दलपत राज बातरा, पुष्कर लाल घोडेला,मदन सिंह बाबरवाल, रजिस्ट्रेशन समिति पुष्कर राज बाबरवाल, खेमराज अड़ानिया, स्वागत समिति हरी सिंह घटेलवाल, हरीश आसिवाल को प्रभारी बनाकर कार्यवितरण किया गया।

No comments