उदयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. सुंदर सिंह भंडारी ट्रस्ट द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं स्व. सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि प...
उदयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. सुंदर सिंह भंडारी ट्रस्ट द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं स्व. सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ महानुभावों का सम्मान समारोह का आयोजन 23 जून को अलवर में किया जा रहा है।
इसी क्रम में अलवर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक ताराचंद जैन ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया तथा आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ महानुभावों का सम्मान हमारे संस्कारों और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं जीवन मूल्यों से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है।
पदाधिकारियों में पूर्व विधायक बनवारी सिंघल, महावीर उपाध्याय, विकास तिवारी, सौरभ कालरा, अश्विनी जावली, योगेश शर्मा, प्रभु दयाल एवं विकास शर्मा उपस्थित रहे।

No comments