Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा नेताओं ने एसपी से की मुलाकात, यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों पर अवैध कब्जों को हटाने पर की चर्चा

उदयपुर। भाजपा के नेताओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन से मुलाकात कर शहर में हो रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर किए गए कब्ज को ह...

उदयपुर। भाजपा के नेताओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन से मुलाकात कर शहर में हो रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर किए गए कब्ज को हटाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान उदयपुर में आने वाले बाहरी पर्यटकों के वाहनों के चालान बनाने में भी शिथिलता बरतने के लिए कहा 

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवींद्र श्रीमाली और डॉक्टर चंद्रगुप्त सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने बुधवार को उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुहन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कई सुझाव दिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि उड़ियापोल से लेकर पुलिस लाइन तक यातायात जाम रहता है, विशेषकर शाम के समय तो यहां पर वहां काफी देर तक वाहन फंसे रहते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।भाजपा नेताओं ने कहा कि इस सड़क के दोनों और लोगों ने ठेले लगाकर अवैध रूप से कब्जे कर रखे हैं, जिससे सड़क सकरी हो गई है। भाजपा नेताओ उन्हें इन कब्जों को हटाने और मौके पर यातायात पुलिसकर्मी लगाने के लिए कहा था कि वह यातायात को व्यवस्थित रूप से संभाले सके। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने एस पी दुहन से कहा कि शहरी क्षेत्र में चलने वाले वाहनों के भी तेज गति के चालान बनाए जा रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाना संभव नहीं है ऐसे में इस ओर भी ध्यान देने के लिए कहा। चौकी पर महिला डेस्क अलग से लगाई जाए।भाजपा नेताओं ने कहा कि रात के समय भी पुलिस जगह-जगह पर वाहन चालकों को रोककर सीट बेल्ट और अन्य को लेकर चालान बनाती है, जबकि रात्रि के समय में इमरजेंसी होने पर ही लोग बाहर निकलते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि रात को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें पर इमरजेंसी में जाने वाले वाहन चालकों के साथ शिथिलता बरतें। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि बाहर से आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के वाहनों के भी पुलिस द्वारा चालान बनाए जा रहे हैं, जिससे उदयपुर शहर में आने वाला पर्यटक पुलिस की इस कार्रवाई से परेशान हो जाता है, उन्होंने कहा की शहर में कई लोगों का रोजगार पर्यटकों से ही चल रहा है, ऐसे में इस और भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान पूर्व महामंत्री डॉ किरण जैन, आकाश वागरेचा, रामकृपा शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, राजकुमार चित्तौड़ा, पूर्व मोर्चा महामंत्री ललित तलेसरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंघल, दीपक बोल्या, राजेश वेष्णव, नीरज अग्निहोत्री, गजेंद्र भंडारी, अर्चना शर्मा, रेखा उँठवाल, जयंत ओझा, दिनेश दवे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments