भक्तो और आम जन के साथ पुरुषोत्तम मास समापन होगा उदयपुर, लेकसिटी की शाम को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से चिरवा मोहनपुरा मे निर्माणाधीन इस्कॉन ...
भक्तो और आम जन के साथ पुरुषोत्तम मास समापन होगा
उदयपुर, लेकसिटी की शाम को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से चिरवा मोहनपुरा मे निर्माणाधीन इस्कॉन कोवे, मन्दिर के तत्वावधान रविवार,14 जून को फतेह सागर पाल पर एक भव्य 'संकीर्तन फेस्ट' का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस तीन घंटे के कार्यक्रम में मंदिर के युवा संगीत बैंड 'गौरांगास' द्वारा सुमधुर संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि कार्यक्रम का मूल मंत्र श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षा 'कीर्तनीयः सदा हरिः' पर आधारित है। अर्थात 'सदैव श्री हरि का कीर्तन करना चाहिए'। मदन गोविंद के अनुसार आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के लिए संकीर्तन सबसे सरल उपाय है। इस्काॅन कोवे की ओर से धार्मिक पुरुषोत्तम मास समापन की पूर्व सन्ध्या पर उदयपुरवासियों को संगीतमय, तनावमुक्त शाम का अनुभव मिलेगा।" जिसमे फतेह सागर के सूर्यास्त के विहंगम दृश्य के बीच मृदंग, करताल और हारमोनियम की मधुर धुन के संकीर्तन में सभी आयु वर्ग के लोग नृत्य और कीर्तन का आनंद ले सकेंगे।इस नि:शुल्क कार्यक्रम मे आम जन एवं पर्यटकों को आमंत्रित किया है। "बैंड गौरांगास" इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के विश्व शांति के मिशन का ही एक अंग है।
No comments