Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महंगाई एवं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 10 जून। उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओ...


उदयपुर, 10 जून। उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन को महंगाई से राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महंगाई की मार नहीं सहेंगे”, “गैस की कीमतें कम करो”, “रसोई का बजट बिगाड़ने वाला अन्याय बंद करो” जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रसोई गैस सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की गई।

इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से महिलाओं एवं गृहिणियों के लिए घरेलू बजट संभालना कठिन होता जा रहा है। सरकार को जनता की समस्याओं को समझते हुए महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करना चाहिए।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि से आम परिवारों का जीवन संकटपूर्ण हो गया है। महिलाओं पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। महिला कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि प्रदर्शन में महिला कांग्रेस महासचिव परवीन कौसर, ब्लॉक ‘ए’ अध्यक्ष नेहा कुमावत, रेखा डांगी, शहनाज बानो, मुस्कान खान, सहर जहां, शहनाज हुसैन, सीमा पंचोली, मधु सालवी, शांता प्रिंस, प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा, प्रदेश सचिव नादीरा बानो, यास्मीन बानो, सुरेश सोलंकी, हिदायतुल्लाह, गौरव प्रताप सिंह, प्रतीक नागर, हर्षवर्धन सिंह सहित महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments