Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पारस तिराहे पर निर्माणधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का विधायक फूल सिंह मीणा ने किया निरीक्षण

उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने पारस तिराहे पर निर्माणाधीन  फ्लाई ओवर का उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण...


उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने पारस तिराहे पर निर्माणाधीन  फ्लाई ओवर का उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जिसमें सभी पिलर्स पर चल रहे कार्य को देखा। आगे पटेल सर्कल पर अंडर पास जो कि लगभग बन चुका है उसको भी निरीक्षण करके उसमें लाइटिंग, दीवारों पर राजस्थानी पेंटिंग तथा कोई कमी है तो उसको जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। गति को बढ़ाकर जल्द से जल्द ब्रिज को चालू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत, उपमहापौर एवं जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, जिला मंत्री हजारी जैन उदयपुर विकास प्राधिकरण से शैलेश खेरवा, हितेश सुखवाल, विजय पटेल, मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह- हेमंत सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, विनोद साहू , प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। 

No comments