मुख्य अतिथि ईराक में भारत के राजदूत डॉ धीरज जोशी ने बताया शायराना को साहित्य संगीत का अदभुद केंद्र उदयपुर। शायराना परिवार का संगीत समारोह ऐ...
मुख्य अतिथि ईराक में भारत के राजदूत डॉ धीरज जोशी ने बताया शायराना को साहित्य संगीत का अदभुद केंद्र
उदयपुर। शायराना परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ धीरज प्रकाश जोशी राजदूत विदेश सेवा भारत सरकार के अधिकारी थे। अध्यक्षता एडिशनल सेल्टेक्स कमिश्नर कविता पाठक ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि भौतिक शास्त्री राजेश भट्ट गजल गायक देवेंद्र हिरण देवस्थान विभाग कमिश्नर गीतेशश्री मालवीया सीनियर अकाउंट ऑफिसर सीमा गीतेशश्री रहे।
संगीत प्रतियोगिता समारोह में उदयपुर सहित राजसमन्द नाथद्वारा चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर भीलवाड़ा के संगीत कलाकारों ने भाग लेकर समारोह को बुलंदिया प्रदान की। कार्यक्रम प्रभारी एवम् गायक ललित गोयल ने बताया कि शायराना परिवार का समुह पिछले 15 वर्ष से साहित्य और संगीत की सामाजिक सेवा के निःशुल्क कार्यक्रम निरतंर आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को खुला मंच देकर साहित्य संगीत का सामाजिक बीजारोपण कर रहा है जिसमें राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी जुड़े हुए है।
शास्त्रीय गायन,दोहे, छंद, गजल मुर्कियागायन लोकगीत, उम्दा फिल्मी गीत ,सूफ़ी गीत, भजन के साथ अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया जिसमे बड़ी उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
शायराना उदयपुर परिवार के संस्थापक सदस्य एवम् विदेश सेवा के अधिकारी धीरज प्रकाश जोशी ने संगीत प्रतियोगिता समारोह का जजमेंट करते हुए कलाकारों की बेहतरीन कला प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए शायराना उदयपुर परिवार को साहित्य संगीत का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्कृति के संस्कारों का वाहक बताया। उन्होंने कहा कि शायराना परिवार कलाकारों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रमो में कला प्रस्तुत करने का एक अवसर देने के साथ ही उनकी कला को अनुभवियों द्वारा और निखारा जाएगा जिससे उन्हे कला संस्कृति से गहराई से जुड़ने का आधार मिल सके। समारोह की प्रस्तुति में नाथद्वारा मंदिर से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की संगीतकार
मनस्वी व्यास ने शास्त्रीय गायन में भजनो को प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रोताओं की मांग पर अनेक भजन और गीत सुनाए गए। इस अवसर पर शायराना उदयपुर परिवार की तरफ से मनस्वी व्यास को प्रतीक चिन्ह तथा उपहार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आगामी दिनों में मनस्वी व्यास का विराट संगीत कार्यक्रम युवाओं के लिए रखा जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईमरान साबरी दूसरा स्थान नारायण लाल लोहार तीसरा स्थान सीनियर अकाउंट ऑफिसर हेमंत सूर्यवंशी रहे। सांत्वना पुरस्कार शिक्षा अधिकारी इंदु के जैन और उद्योगपति मुकेश शर्मा को दिया गया।
विजेताओं को ट्रॉफी, उपर्णा, प्रमाण पत्र, उपहार तथा शायराना उदयपुर परिवार की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की गई।

No comments