उदयपुर, 7 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आगामी दिनों में संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरूवार को झाड़ोल क्...
उदयपुर, 7 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आगामी दिनों में संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरूवार को झाड़ोल क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी।
जिला कलक्टर श्री अग्रवाल गुरूवार को फलासिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोल्यारी पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संभावित सभास्थल, चैपाल स्थल आदि का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने झाड़ोल ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बीड़ा पहुंच कर वहां भी संभावित स्थलों का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने दोनों स्थलों पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान समाजसेवी पुष्कर तेली, भंवर सिंह पंवार, शंकरलाल गायरी, उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी, विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह राजावत, तहसीलदार सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम आदि विभागों के अधिकारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
No comments