उदयपुर, 19 जून। जिला रसद कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय के तहत गत 13 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में तहसीलवार रिक्त और नवसृजित उचित मू...
उदयपुर, 19 जून। जिला रसद कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय के तहत गत 13 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में तहसीलवार रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य (राशन) की दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि आवंटन सलाहकार समिति की बैठक और साक्षात्कार आगामी 22 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार दो अलग-अलग कार्यालयों के तहत पारियों में आयोजित होंगे। जिला रसद कार्यालय प्रथम अंतर्गत 22 जून को गिर्वा, बारापाल और कुराबड़ तहसील के लिए, 23 जून को बडगांव, फतेहनगर सनवाड़ और वल्लभनगर तहसील के लिए तथा 24 जून को भीण्डर और उदयपुर शहर के लिए सुबह 10 बजे से साक्षात्कार होंगे। इसी प्रकार जिला रसद कार्यालय द्वितीय के तहत 22 जून को झाडोल और सायरा तहसील, 23 जून को खेरवाड़ा और ऋषभदेव तहसील तथा 24 जून को कोटडा तहसील के लिए साक्षात्कार दोपहर 2 बजे से होंगे।
No comments