उदयपुर, 19 जून। आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 22 जून सोमवार को दोपहर 12...
उदयपुर, 19 जून। आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 22 जून सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में होगी।
एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि 23 जून को छड़ी जुलूस, 25 जून को छड़ी मिलन एवं निर्जला एकादशी, 26 जून को मोहर्रम पर्व तथा 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के आयोजन प्रस्तावित हैं। इस दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर बैठक होगी। इसमें शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न त्योहारों व ताजिया जुलूस के आयोजक, इस्कॉन मंदिर समिति, श्री रथ समिति और धर्माेत्सव समिति के पदाधिकारी आदि भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
No comments