उदयपुर,19 जून। प्रभु जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई 2026 को जगदीश चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से उदयपुर शहर में प्रभु जगन्नाथ स्वामी रजत रथ पर सवार ...
उदयपुर,19 जून। प्रभु जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई 2026 को जगदीश चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से उदयपुर शहर में प्रभु जगन्नाथ स्वामी रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। प्रभु के नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में आने वाली समस्याओं को दूर करने के संबंध में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को उदयपुर नगर भ्रमण के लिए प्रभु जगन्नाथ स्वामी, माता लक्ष्मी एवं दानीराय जी के साथ रजत रथ पर सवार होकर निकलेंगे। प्रभु के उदयपुर नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में 21 फीट से नीचे लटकती विद्युत लाइन, केबल, इंटरनेट केबल एवं अन्य प्रकार के लटकते वायर, लटकते विज्ञापन बोर्ड, बैनर, पेड़ो की लटकती डालियां, मार्ग में सड़कों के गड्डे, आवारा पशुओं को हटाने की व्यवस्थाए आदि को व्यवस्थित करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह ओझा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना आदि से मिलकर समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। अधिकारियो द्वारा सम्बंधित विभाग के प्रभारियों को प्रार्थना पत्र पर निर्देश देकर व्यवस्थाएं सुचारू करने के आदेश प्रदान किए गए।
प्रतिनिधि मंडल में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना, हेमंत पुजारी, जगदीश पुजारी, विकास पुजारी, टिल्लू पुजारी, भूपेंद्र सिंह भाटी,अक्षय सिंह राव, प्रदीप सेन, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
.jpg)
No comments