उदयपुर। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिक धार्मिक यात्रा का आज भव्य शुभारंभ हुआ। संस्था की दो बसें पावन तीर्थ स्थ...
उदयपुर। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिक धार्मिक यात्रा का आज भव्य शुभारंभ हुआ। संस्था की दो बसें पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में रवाना हुईं।
संस्था अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस जी सिंघवी एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया।
यात्रा संघ प्रमुख गजेंद्र जी खाब्या के नेतृत्व में व्यापारी बंधुओं ने सर्वप्रथम आर.के. सर्कल से प्रस्थान कर पड़ासली नाकोड़ा धाम,आशापुरा माता नाडोल, खेतलाजी,मुछाला महावीर जी,रणकपुर जी,राता महावीर जी,जालोर नंदी दीप तीर्थ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। यात्रा के प्रथम दिवस रात्रि विश्राम नाकोड़ा जी में हुआ। अगले दिन नाकोड़ा भैरव नाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण कर ब्रह्मा मंदिर,जहाज मंदिर होते हुए मंडोली, सिरोही मार्ग से उदयपुर आगमन होगा।
इस अवसर पर मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष लोकेश कोठारी, महामंत्री अर्पण जैन, कोषाध्यक्ष पवनेश चौधरी, संरक्षक महेश सियाल,बलवंत बाफना,मोहन राजपूत,उपाध्यक्ष सौरभ जैन,सह मंत्री लोकेश चौधरी,सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जैन,सह संगठन मंत्री प्रवीण सांखला, प्रचार-प्रसार मंत्री निर्मल चेलावत,सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र खाब्या, कार्यालय मंत्री मयंक जैन, मीडिया प्रभारी अनिल चावला सहित संस्था के पदाधिकारी एवं लगभग 70 व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद राकेश जैन, पार्षद देवेंद्र पुजारी, पार्षद रमेश जैन, संस्था उपाध्यक्ष सौरभ जैन, मंत्री लोकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का माहौल रहा। व्यापारियों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाली इस धार्मिक यात्रा के लिए सभी ने मंगलकामनाएं व्यक्त की।

No comments