योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करना समय की आवश्यकता- कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा उदयपुर, 14 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्...
योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करना समय की आवश्यकता- कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा
उदयपुर, 14 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः फतहसागर की पाल पर सामूहिक योग प्रोटोकॉल का भव्य पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक योग साधकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कुलगुरु प्रोफेसर डागा ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करना समय की आवश्यकता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है।
सहायक निदेशक आयुष भानु कुमार जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा बड़ी संख्या में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी वैद्य डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासनों की सही विधि, सावधानियों एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की।
योग प्रोटोकॉल का मिनिट टू मिनिट पूर्वाभ्यास पेसिफिक विश्वविद्यालय से डॉ. शुभा सुराणा एवं रिमझिम शर्मा, श्वेता शर्मा, पूजा शर्मा के सहयोग से करवाया गया ।
विशेष आकर्षण के रूप में समाजसेवी कृष्ण गोपाल गुर्जर द्वारा 300 से अधिक परिंदों एवं चिड़ियों के घोंसले प्रतिभागियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर अमित शर्मा सपना औदीच्य एवं योग पशु पक्षी प्रेमियों ने लाभ लिया । इस पहल के माध्यम से पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मॉर्निंग योगा यूनिवर्सिटी क्लब के गोपाल प्रजापत एवं के.के. शर्मा, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा, पूर्व वन अधिकारी डॉ एन सी जैन, डॉ इक़बाल गौरी, डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. विष्णु बन्सीवाल, मगन जोशी, मोहनलाल पालीवाल एवं मोहन वागरेवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, योग प्रशिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय उदयपुर, पतंजलि योग समिति, क्रीड़ा भारती, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, स्वास्थ्य सेतु, विश्व फाउंडेशन, सुकृपा फाउंडेशन, प्रणव आयुर्वेद योग सेंटर, ओसवाल सभा, ओसवाल युवक परिषद, आरोग्य विहार धाम, मॉर्निंग योगा यूनिवर्सिटी क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा।
योग प्रशिक्षक योगी सुरेश पालीवाल, डॉ. विक्रम खराड़ी, योगी अशोक जैन, मुकेश पाठक, रोहित चोबीसा, हेमन्त कुमावत, अनुराग कुमावत, श्याम चोबीसा, पूनम कुमावत सहित विभिन्न योग प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 जून को प्रातः 6:15 बजे सुखाड़िया समाधि परिसर में सामूहिक योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योगाभ्यास में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया।

.jpeg)
No comments