Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शहर विधायक ने किया मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और पट्टे व...


उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और पट्टे वितरण किए।

नगर निगम की ओर से अंबामाता के अटल सभागार में लगाया गया मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर का उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निरीक्षण किया। यहां पर निरीक्षण दौरान अग्निशमन में शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाईटों की समस्या को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ को पट्टा वितरण भी किया। विधायक जैन ने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और अधिकारयों को निर्देशित किया शिविर में अधिक से अधिक जनता के काम हो। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रणजीत दिग्पाल, महामंत्री मनीष साहू, शंकर, निवर्तमान पार्षद महेंद्र भगोरा भी मौजूद थे।

No comments