Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शाम-ए-ग़ज़ल कार्यक्रम 20 को

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर, शहर की छुपी हुई प्रतिभा महेंद्र कुमार वर्मा पेश करेंगे गजल उदयपुर, 19 जून। विश्व संगीत दिवस की पूर्व सं...

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर, शहर की छुपी हुई प्रतिभा महेंद्र कुमार वर्मा पेश करेंगे गजल

उदयपुर, 19 जून। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 20 जून 2026, शनिवार को सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ कार्यक्रम का आयोजन 16 मातुल कृपा, अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान, गुलाब बाग रोड, होटल मुकुंद विलास एवं हरियाली रेस्टोरेंट के समीप  होगा।
संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक, शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ तथा शिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ग़ज़लों की सुरमयी शाम का आनंद प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम ग़ज़ल प्रेमियों के लिए एक विशेष सांगीतिक अनुभव होगा, जिसमें दिल से निकले अल्फ़ाज़ और मधुर संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
अर्बुदा कला मंदिर ने शहर के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांगीतिक संध्या को सफल बनाने की अपील की है। इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98291 43384 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments