Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ में आमेटा, वैरागी, त्रिपाठी व कुमावत को दिए पद

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के...



उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने डा सुरेन्द्र कुमार आमेटा एवं बंशीदास वैरागी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बसंत त्रिपाठी एवं विनोद कुमावत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

नियुक्ति के लिए कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भदौरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल जैन, उदयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेहसिह राठौड आभार व्यक्त किया है। 

इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर सलुम्बर के जगदीश चंद्र कलुआवत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मोहनलाल मेघवाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जगदीश चंन्द्र कलुआवत रिटायर्ड नवोदय प्रिसिंपल तथा मोहनलाल मेघवाल रिटायर्ड व्याख्याता है। 


No comments