Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को उदयपुर आकर पाली जाएंगे

उदयपुर, 19 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की शनिवार को उदयपुर में ट्रांजिट यात्रा रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य...

उदयपुर, 19 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की शनिवार को उदयपुर में ट्रांजिट यात्रा रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12ः15 बजे वायुयान द्वारा महाराणा प्रताप, डबोक पहुंचेंगे एवं तत्काल ही हेलीकॉप्टर द्वारा सुमेरपुर, पाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रविवार को उदयपुर आएंगे

उदयपुर, 19 जून। राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री डाॅ. अरुण चतुर्वेदी रविवार को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. चतुर्वेदी सड़क मार्ग द्वारा सायं 5 बजे जैसलमेर से उदयपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। श्री चतुर्वेदी अगले दिन सोमवार को जिले में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सांय 6ः10 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष रविवार को उदयपुर में
उदयपुर, 19 जून। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक रविवार को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नायक रविवार शाम 4 बजे उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अगले दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे एकलिंग महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे 11ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री नायक दोपहर 2 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
किसान आयोग अध्यक्ष श्री चौधरी  रविवार को उदयपुर में
उदयपुर, 19 जून। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सी.आर. चौधरी   रविवार को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री  चौधरी   रविवार अपरान्ह 3ः30 बजे सड़क मार्ग द्वारा डूंगरपुर से उदयपुर पहुंचेंगे। श्री  चौधरी   उदयपुर में कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठकलेंगे। तत्पश्चात श्री  चौधरी   शाम को उदयपुर से नाथद्वारा राजसमन्द के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments