उदयपुर, 31 जुलाई। बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, जलभराव एवं सड़क निर्माण की समस्या के समाधान ...
उदयपुर, 31 जुलाई। बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, जलभराव एवं सड़क निर्माण की समस्या के समाधान हेतु आज क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह मीणा ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त को अनुशंसा पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की।
अनुशंसा पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि बरसात के दिनों में कॉलोनी में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन के आवागमन, स्वच्छता तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बालाजी विहार, एकलिंगपुरा कॉलोनी से उमरड़ा मुख्य मार्ग तक सीवरेज नाले का निर्माण तथा रेलवे पुल क्रमांक 204 (116/6) के नीचे नाला एवं सड़क निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर बालाजी विहार कॉलोनी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक फूल सिंह मीणा से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया तथा जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवं अनुशंसा प्रेषित की।
कॉलोनीवासियों ने विधायक फूल सिंह मीणा का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यूडीए द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

No comments