Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बोहरा समाज के मौतबीरों ने दिया भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन

उदयपुर। बोहरा समाज के मौतबीरों ने गुरूवार को भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन दिया है। समाज के मौतबीरों ने भाजपा के पक्ष में वोट करन...


उदयपुर। बोहरा समाज के मौतबीरों ने गुरूवार को भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन दिया है। समाज के मौतबीरों ने भाजपा के पक्ष में वोट करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार बोहरा समाज के मौतबीर शब्बीर मुस्तफा गुरूवार उदयपुर शहर विधायक ताराचंंद जैन के साथ नगर निगम के वार्ड 21 के भाजपा प्रत्याशी भैरूलाल भोई के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पहुँचे थे। इस दौरान बोहरा समाज के मौतबीर शब्बीर मुस्तफा और शहर विधायक ताराचंद जैन ने वहां पर रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुस्तफा ने ने निगम चुनाव में बोहरा समाज को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उदयपुर शहर के कुछ वार्डों में बोहरा समाज निर्णायक की भूमिका में रहता है और बोहरा समाज के मौतबीरों द्वारा भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील से कई वार्डों के समीकरण बदल सकते है।

No comments