Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर प्रारम्भ

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में पॉच दिवसीय समाजोपयोगी ...


उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में पॉच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर प्रारम्भ हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राध्यापिकाओं में कौशल विकसित करने, उनकी क्षमताओं के प्रकटीकरण के लिये मंच प्रदान करने, उनकी एक दुसरे के साथ समायोजन करते हुए अपना कार्य प्रदर्शन करने की भावना विकसित करने तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिकता सीखाने के उद्देश्य को लेकर महाविद्यालय में पॉच दिवसीय समाजापयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर प्रारम्भ हुआ। शिविर के प्रथम दिन मेहन्दी प्रतियोगिता एवं वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरता वरहात, सेजल मीणा, शान्ति मीणा एवं पायल कुम्हार ने प्राप्त किया। वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर ईशी पण्ड्या, कविता भट्ट एवं ं यामिनी सुथार ने प्राप्त किया।

No comments