Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फूल माली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा के आम चुनाव मंगलवार को

उदयपुर। फूल माली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा के आम चुनाव 2025 के तहत मंगलवार 18 नवंबर को मतदान किये जाएंगे। समाज के निष्पक्ष चुनाव के लिए चुना...

उदयपुर। फूल माली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा के आम चुनाव 2025 के तहत मंगलवार 18 नवंबर को मतदान किये जाएंगे। समाज के निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव कमेटी बनाई गई है। छगनलाल माली को मुख्य चुनाव अधिकारी, हरकलाल माली, छगन वात्रिया, पुष्कर गढ़वाल, एडवोकेट धीरज माली एवं सुरेश तंवर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। 

मुख्य चुनाव अधिकारी माली ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के फार्माे के जांच के बाद मतदान के लिय चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। निम्न पदों के लिये समाज के पुरुषों द्वारा मतदान किया जायेगा। अध्यक्ष पद के लिये गोपाल माली, रमेश चांगवाल, उपाध्यक्ष-त्रिलोक चन्द्र गढ़वाल, प्रो.कुन्दन वात्ररिया, महासचिव - भंवर लाल गढ़वाल, विजयशकंर गढ़वाल, सहसचिव- दिवाकर  भभिवाल, घनश्याम वात्ररिया, कोषाध्यक्ष- दुष्यंत गढ़वाल, पवन चांगवाल, संगठन मंत्री- मोतिलाल गढ़वाल, माणक गढ़वाल, भण्डार मंत्री- लोकेश वातरिया,जेतराम सामरवाल।

मतदान का समय प्रातः 10.00 बजे से 3.00  बजे तक रहेगा। मतदान के पश्चात मतों कि गिनती की जाएगी। विजेता पदाधिकारियों को शपथ  दिलाई जाएगी। सांस्कृतिक मंत्री पद पर महेश चंद्र गढ़वाल और बेदला गांव के आरश्रित पद उपाध्यक्ष पद पर   जमनालाल तंवर चुनाव अधिकारी द्वारा निविरोध निर्वाचित किया गया।

No comments