Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जितेन्द्र गोन्दावत अध्यक्ष, जमनेश डूंगावत महामंत्री मनोनीत

श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद एवं परशुराम गरबा मण्डल उदयपुर के त्रि-वार्षिक चुनाव सम्पन्न उदयपुर, 31 दिसम्बर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद ...


श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद एवं परशुराम गरबा मण्डल उदयपुर के त्रि-वार्षिक चुनाव सम्पन्न

उदयपुर, 31 दिसम्बर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणुन्द एवं परशुराम गरबा मण्डल उदयपुर का त्रि-वार्षिक चुनाव समस्त औदिच्य समाज की कुलदेवी सिद्धपुर पाटन स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। संस्थापक हीरालाल गोकलावत, पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल पतावत, गणेशलाल डूंगावत व नारायण हीरावत के नेतृत्व में परिषद की नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें जितेन्द्र औदिच्य अध्यक्ष, विजय डूंगावत उपाध्यक्ष, जमनेश डूंगावत महामंत्री, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र गोन्दावत, मंत्री प्रकाश हीरावत, सांस्कृतिक मंत्री हितेश व्यास, संगठन मंत्री ललित जीवावत, कार्यक्रम संयोजक भोपाजी गणेशलाल औदिच्य ईडाणा, सह संयोजक हितेश शर्मा उथरदा, सह संयोजक गोविन्द पतावत को मनोनीत किया गया। इस अवसर निवर्तमान अध्यक्ष झमकलाल धूलावत के सफलतापूर्व तीन साल होने व कई प्रकार के धार्मिक आयोजन करवाने के लिए परिषद की टीम की ओर से उनका मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं नए अध्यक्ष जितेन्द्र गोन्दावत व महामंत्री जमनेश डूंगावत का भी उपरणा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिषद एवं मण्डल के सभी सदस्य मौजूद रहे। 

No comments