बेसहारा व वृद्ध महिलाओं को कम्बल, गेहूं व तिल के लड्डू वितरित किए उदयपुर। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर ने मकर संक्रांति पर्व दान पुण...
बेसहारा व वृद्ध महिलाओं को कम्बल, गेहूं व तिल के लड्डू वितरित किए
उदयपुर। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर ने मकर संक्रांति पर्व दान पुण्य के उत्सव के रूप में मनाया।
अध्यक्ष निर्मला जयसवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर दो जगह सेवा कार्य कए गए। पहला सेवा कार्य दीपक संस्थान, गांव बीलिया में बेआसरा, वृद्ध महिलाओं को कंबल, गेंहू और तिल गुड़ के लड्डू बांटकर किया गया।
दूसरी चेरिटी अभिलाषा मूक-बधिर विद्यालय, सज्जन नगर में की गई। वहां 280 मूक - बधिर बच्चों को रजिस्टर बांटे। विद्यालय की कक्षाएं , साफ - सफाई, बच्चों की पढ़ाई की ललक, पढ़ाने की तकनीक और कंप्यूटर लैब आदि देखकर संगठन के सदस्य सुखद अनुभव से भर गए। कार्यक्रम में चंद्रकला, नीतू, नम्रता चौधरी व धारावती सुहालका, गजेंद्र चौधरी, रश्मि व ज्ञानचंद जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

No comments