Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ,  केरल की टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में देहरादून टीम को   1-0   से हराकर जीता खिताब उदयपुर के जिंक सिटी क...


केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्डकेरल की टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में देहरादून टीम को 1-0 से हराकर जीता खिताब

उदयपुर के जिंक सिटी के समीप स्थित जावर में 10-दिवसीय टूर्नामेंट में पूरे भारत से 12 टीमों में हुआ मुकाबला

पूर्व भारतीय फुटबॉलर विक्टर अमलराज ने फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बुनियादी स्तर के खेलों में हिंदुस्तान जिंक के प्रयासों की सराहना की।

 

उदयपुर, 2 फरवरी, 2026  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने जावर माइंस मजदूर संघ के सहयोग से राजस्थान के जावर स्थित एमकेएम स्टेडियम में 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल के रोमाचंक मुकाबले मेंविजेता टीम केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्डकेरल ने दून स्टार फुटबॉल क्लबदेहरादून से कड़े मुकाबले के बाद 1-0 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर फुटबॉल प्रशंसकों से जोरदार तालियाँ बटोरीं।

24 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 12 प्रतिस्पर्धी टीमों ने हिस्सा लियाजिसमें खेल उत्कृष्टताटीम वर्क और निष्पक्ष खेल की भावना का उत्सव मनाया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉलर विक्टर अमलराजज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी रोशन बडियालउपखण्ड अधिकारी आकांक्षा दुबे,  आईबीयू सीईओ जावर ग्रुप ऑफ माइंस अंशुल कुमार खंडेलवालहिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यू.एम. शंकर दाससचिव पुनीत बोरडियाकोऑर्डिनेटर परवेज पठानआयोजन समिति के सेक्रेटरी लालू राम मीणानागा राम खराड़ीसुब्रतो दाससीटी प्रेमनाथजिंक स्मेल्टर मजदूर संघ देबारी के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश श्रीमालआरएफए सेक्रेटरी दिलीप सिंह एवं डीएफए सेक्रेटरी  शकील अहमद भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अमलराज ने कहा कि, “एमकेएम टूर्नामेंट में एक अनोखी ऊर्जा है जो सामुदायिक गौरव और खेल के प्रति प्रेम में निहित है जो हमें याद दिलाती है कि बुनियादी स्तर का फुटबॉल क्यों मायने रखता है। हिंदुस्तान जिंक द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को एक मजबूत आधार बना कर खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए यादगार अनुभव बना रही है।”

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, “एमकेएम टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल इवेंट से कहीं अधिक हैयह कम्युनिटी की भावनाटैलेंट और परंपरा का उत्सव है। हर सालहम पूरे देश से खिलाडियों को जुनून और ईमानदारी के साथ मुकाबला करते हुए देखते हैंजो हमें खेल की एकजुट करने वाली शक्ति की याद दिलाता है। हिंदुस्तान जिंक ऐसे मंचो को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो युवाओं को प्रेरित करते हैंस्थानीय जुड़ाव को मजबूत करते हैंऔर जावर और उसके बाहर एक जीवंत खेल संस्कृति में योगदान करते हैं।”

इस वर्ष टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें हिंदुस्तान जिंक ईलेवनकश्मीर यूनाइटेड एफसी जेएण्डकेराम मोहम्मद सिंह आजाद एफसी (पंजाब)सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (दिल्ली)बीएसएफ (पश्चिम बंगाल)आरटी बॉयज एफसी (हैदराबाद)इनकम टैक्स एफसी (अहमदाबाद)दून स्टार एफसी (देहरादून)डीएफए  उदयपुर (राजस्थान)राजस्थान पुलिसअहीर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (नीमच)और केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (केरल) शामिल थी।

जावर राजस्थान की फुटबॉल विरासत का एक मुख्य केंद्र बना हुआ हैऔर हिंदुस्तान जिंक पेशेवर कोचिंगआधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं पर मजबूत फोकस के साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को विकसित कर इस विरासत को बनाए रखे हुए है। कंपनी ने हाल ही में भारत की पहली ऑल-गर्ल्स रेजिडेंशियल फुटबॉल अकादमी भी शुरू की हैजिससे बालिकाओं के लिए पहुंच बढ़ी है और एक अधिक समावेशी खेल इकोसिस्टम बन रहा है। फुटबॉल के अलावाहिंदुस्तान जिंकजो दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक और वेदांता ग्रुप की कंपनी हैजिंक सिटीउदयपुर में समग्र सामुदायिक विकास और सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ावा देती है। एमएकेएम टूर्नामेंट के साथ ही कंपनी वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल जैसी प्रमुख पहलों का सहयोग करने में अग्रणी हैजो विश्व के संगीतकारों और दर्शकों को आकर्षित करता है। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथनएक ऐसा प्लेटफॉर्म जो ग्रामीण कुपोषण जैसे कारणों को संबोधित करते हुए फिटनेस को बढ़ावा देता है। साथ मिलकरये पहल स्वस्थमहत्वाकांक्षी समुदायों को मजबूत करती हैं और जिंक सिटीउदयपुर को टैलेंटसंस्कृति और खेलों के लिए एक बढ़ते केंद्र के रूप में स्थापित करती हैं।

 

No comments