उदयपुर। नगर के प्रख्यात कवि राव अजातशत्रु को रविवार को कोटा में हाड़ौती का सर्वश्रेष्ठ सम्मान स्व पंडित राम नारायण दाधीच स्मृति पुरस्कार देकर नवाजा गया।
यह सम्मान उन्हें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के अनुज और उपभोक्ता थेाक भण्डार के चेयरमैन राजेश बिड़ला ने प्रदान किया।
सृजन साहित्य सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कनक थे तथा प्रसिद्ध कवि जगदीश सोलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, मुकुट मणिराज, विश्वामित्र दाधीच मुरलीधर गौड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं की उपस्थिति रही।
No comments