Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ में कमलेश शर्मा बने जिला अध्यक्ष प्रथम, सुभाष बिश्नोई जिला महामंत्री

उदयपुर. राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उदयपुर प्रथम की  कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के निर्देशानुसार,चु...


उदयपुर. राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उदयपुर प्रथम की  कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के निर्देशानुसार,चुनाव पर्यवेक्षक  राम प्रताप मीणा एवं चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र जैन द्वारा जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के सभागार में  संपन्न कराए।

इस चुनाव में संगठन के जिला सभाध्यक्ष चन्द्र शेखर परमार, जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा और जिला महामंत्री सुभाष विश्नोई निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन के बाद शपथ समारोह में जे आर एन राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रोफेसर शिवसिंह सारंगदेवोत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें संरक्षक मनोज मोची ,संघर्ष समिति अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेंद्र दवे , उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लखारा एवं पुष्कर लोहार , कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़,महिला संयोजिका  प्रेम कुमावत,संगठन मंत्री राम अवतार गुर्जर,  महिला उपाध्यक्ष प्रजापत  एवं इंदु शर्मा  महिला संगठन मंत्री ज्योति चौबीसा,  कमला एवं गरिमा नागदा प्रवक्ता प्रताप सिंह राजपूत, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश गरासिया, व्याख्याता प्रतिनिधि राजेंद्र जोशी,प्रबोधक प्रतिनिधि दयाशंकर पालीवाल को मनोनित किया गया। 

No comments