Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजस्थान का सबसे बड़ा प्रीमियम टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर शोरूम ‘House of Qutone ’ का उदयपुर में भव्य शुभारंभ

उदयपुर। शहर के अंबेरी ब्रिज स्थित राजस्थान के सबसे बड़े प्रीमियम टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर शोरूम ‘House of Qutone ’ का भव्य उद्घाटन आज मेवाड़ राज...



उदयपुर। शहर के अंबेरी ब्रिज स्थित राजस्थान के सबसे बड़े प्रीमियम टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर शोरूम ‘House of Qutone ’ का भव्य उद्घाटन आज मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स, व्यापारियों एवं गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लक्ष्यराजसिंह मेवाड ने कहा कि उदयपुर तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में House of Qutone  जैसे प्रीमियम ब्रांड का विशाल शोरूम शहर के लोगों को विश्वस्तरीय टाइल्स और सैनिटरीवेयर विकल्प उपलब्ध कराएगा तथा होम इंटीरियर को नया आयाम देगा। शोरूम में अत्याधुनिक डिजाइन, इंटरनेशनल स्टाइल कलेक्शन और हाई-क्वालिटी टाइल्स व सैनिटरीवेयर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई है। यहां ग्राहकों को फर्श, दीवारों, बाथरूम और किचन के लिए प्रीमियम डिजाइन विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

शोरूम प्रबंधन ने बताया कि यह शोरूम आधुनिक तकनीक, विशाल डिस्प्ले एरिया और एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स के लिए सर्वाेत्तम विकल्प मिल सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और यहां प्रदर्शित प्रीमियम कलेक्शन की सराहना की। उद्घाटन समारोह के पश्चात सभी अतिथियों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था भी की गई।

शहर में खुले इस भव्य शोरूम के साथ अब उदयपुर के लोगों को अपने घर और प्रोजेक्ट्स के लिए इंटरनेशनल स्टाइल टाइल्स और सैनिटरीवेयर का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

No comments