Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “माइलस्टोन-X” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उदयपुर। सेन्‍ट पॉल सीनियर सैकण्‍डरी स्‍कूल, उदयपुर में गुरुवार 12 मार्च 2026 को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए “Milestone-X” कार्यक्रम ...



उदयपुर। सेन्‍ट पॉल सीनियर सैकण्‍डरी स्‍कूल, उदयपुर में गुरुवार 12 मार्च 2026 को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए “Milestone-X” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि कैप्‍टन रोनी चाको थॉमस तथा सर्जन लेफ्टिनेन्‍ट नैतिक चौहान थे।

विशिष्‍ट अतिथियों का स्‍वागत स्कूल बैंड द्वारा किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। स्वागत नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्‍चात् विज्ञान संकाय से लक्ष्मण सिंह चौहान एवं सुनीता सेबास्टियन, वाणिज्य संकाय से चंदन मोदी तथा कला संकाय के सैम्‍युअल फ्रांसिस ने विद्यार्थियों को तनावमुक्‍त जीवन जीने तथा भविष्‍य में अपनी रूचि के अनुसार विषयों का चयन करके अपने लक्ष्‍य प्राप्ति हेतु आगे बढ़ने का संदेश दिया साथ ही जीवन में लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवि राव अजातशत्रु ने हास्य कविता के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया। विशिष्‍ट अतिथि कैप्टन रोनी चाको थॉमस ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि सर्जन लेफ्टिनेंट नैतिक चौहान ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा एक प्रेरणादायक पीपीटी के माध्यम से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों एवं विद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्‍को ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यालय का नाम रोशन करने एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में पास्कल सैम्‍पसन एवं उनकी टीम द्वारा लाइव बैंड म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन वरिष्‍ठ व्‍याख्‍याता बर्नार्ड भूरिया एवं नीलू दाधीच द्वारा किया गया।


No comments