उदयपुर 5 मार्च. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 7 मार्च को आयोजित होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 को लेकर गुरुवार को भाजपा प...
उदयपुर 5 मार्च. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 7 मार्च को आयोजित होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 को लेकर गुरुवार को भाजपा पटेल सर्कल स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस शिविर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 के राष्ट्रीय संयोजक शिव प्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,शहर जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली,महामंत्री देवीलाल सालवी,डॉ पंकज बोराणा एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में शिविर की रूपरेखा,कार्य विभाजन, अनुशासन,पंजीयन व्यवस्था एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर का पंजीयन ‘सरल ऐप’ के माध्यम से किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा को आत्मसात करने, सांस्कृतिक एवं वैचारिक पृष्ठभूमि को सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं को स्थायी एवं दीर्घकालीन संगठनात्मक योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सहकारिता के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि जिस संगठन में हम कार्य करते हैं, उसके ध्येय वाक्य, सिद्धांत एवं मूल विचारों की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता को होनी चाहिए। संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है,अतः सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण अनुशासन एवं समर्पण भाव से करें तथा जिन्हें जो व्यवस्था सौंपी गई है, वे उसी दायित्व में रहकर कार्य को सफल बनाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण कार्ययोजना की रिहर्सल बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित होगी,जिससे शिविर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हो सके।इस पर वृहत चर्चा होगी
शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदारियां पदाधिकारियों मे निर्धारित की गईं:
पंजीयन (सरल ऐप पर):
मांगू सिंह रावत, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा,पुनीत सुखवाल,दीपक कुमावत, जिज्ञासा भारद्वाज
स्वागत समिति:सपना कुरड़िया, जिज्ञासा भारद्वाज,रानू भटनागर
परिसर सजावट:अशोक नागदा, सुनील चौधरी, जितेंद्र गुर्जर, विष्णु रेबारी
सभागार व्यवस्था: दिग्विजय श्रीमाली, सुरेंद्र सिंह पंवार, नीरज सामर
भोजन व्यवस्था:अमृत मेनारिया, मनोज साहू, राजेश अग्रवाल, रौनक पुरोहित
मीडिया व्यवस्था:चंचलकुमार अग्रवाल,राकेश जैन कृष्णकांत कुमावत,सीमा चंपावत
प्रिंट एवं बैनर व्यवस्था:
यशवंत मंडावरा
मिडिया संभाग प्रभारी चंचलकुमार अग्रवाल ने बताया की इस अवसर पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली,राकेश जैन, यशवंत मंडावरा, अशोक नागदा,राजेश अग्रवाल, पुनीत सुखवाल,सुनील चौधरी,नीरज सामर,गौरव शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं अनुशासित कार्यपद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

No comments