Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निगम आयुक्त द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने पर कांग्रेस में आक्रोश, कहा-जनता की आवाज को दबाने का प्रयास

उदयपुर, 8 मई । उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नगर निगम की विफलताओं के विरोध में अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ...

उदयपुर, 8 मई । उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नगर निगम की विफलताओं के विरोध में अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जब नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे, उस समय आयुक्त अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। लगभग डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद आयुक्त कार्यालय पहुंचे। इसके पश्चात कांग्रेसजन उनकी अनुमति एवं जानकारी के साथ उनके कक्ष में गए तथा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आयुक्त के बीच जनसमस्याओं को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद कांग्रेसजन शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गए।

आज जानकारी प्राप्त हुई कि नगर निगम आयुक्त द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो प्रशासन की संकीर्ण एवं दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पंकज कुमार शर्मा, राजीव सुवालका, अरुण टांक, मोहसिन खान, दिनेश दवे, राजेश जैन, सुनील रोजर्स, गिरधारी लाल शर्मा, जगदीश कुमावत, हिदायतुल्लाह, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा, यशवंत पालीवाल, शहजाद खान, नजमा मेवाफरोश, चंदा सुवालका एवं शांता प्रिंस ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के झूठे मुकदमों से डरने वाली नहीं है।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हक और आवाज की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यदि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेसजन जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

No comments