घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता, कल से स्थिति नहीं सुधरी तो होगी सख्त कार्रवाई बाड़मेर/जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वा...
घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता, कल से स्थिति नहीं सुधरी तो होगी सख्त कार्रवाई
बाड़मेर/जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन शहर प्रदेश ब्रांड एंबेसडर श्री के के गुप्ता द्वारा बुधवार प्रातः जिला कलेक्ट्रेट सभागार बाड़मेर में स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक ली गई, जिसमें स्वच्छता से जुड़े हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के प्रारंभ में नगर परिषद बाड़मेर आयुक्त भगवत सिंह परमार ने ब्रांड एंबेसडर गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया।बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश समृद्धि और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान आज विकास और स्वच्छता के नए आयाम स्थापित करते हुए देशभर में एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री महोदय के दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश “संकल्प से सिद्धि” के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदम न केवल विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार ला रहे हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। इसी दिशा में शहरों और गांवों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे राजस्थान स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विशेष रूप से पर्यटन नगरों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। “स्वच्छ राजस्थान, विकसित राजस्थान” का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।
श्री गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत प्रदेश के सभी निकायों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिकारियों की कार्यशैली पर फीडबैक भी दिया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति को अपनाएं।
बाड़मेर नगरीय क्षेत्र में मृत पशुओं का उचित निस्तारण नहीं हो रहा है जिस कारण आम जनता परेशान है। इसके लिए नियम अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। शहर की जनता में सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर भी भारी आक्रोश है कि जगह-जगह लाइन खोदी हुई है और प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी जनता की शिकायत और समस्या सुनने को तैयार नहीं है।

No comments