उदयपुर सम्भाग स्तरीय बैठक में कई जिलों से आए पदाधिकारी, संगठन का नया स्वरुप देने और शिक्षकों के लिए संघर्ष करने का निर्णय उदयपुर। राजस्थान प...
उदयपुर सम्भाग स्तरीय बैठक में कई जिलों से आए पदाधिकारी, संगठन का नया स्वरुप देने और शिक्षकों के लिए संघर्ष करने का निर्णय
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ की उदयपुर संभाग स्तरीय समेकित बैठक पूर्व सांसद देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा के निवास पर आयोजित हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि रहे। बैठक में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ को उदयपुर में मजबूत करने और शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष करने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता रघुवीर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर शहर अध्यक्ष फतेहसिह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल जैन, पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने शिक्षक प्रकोष्ठ को शिक्षक शिक्षा और शिक्षार्थीयों के हक में कांग्रेस की नीति के अनुसार कार्य करने की प्रक्रिया समझाई और बताया कि आने वाले चुनाव में शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को विशेष सम्मान दिया जायेगा। इनकी राय से शैक्षिक काम किये जायेंगे। स्वागत उद्बोधन खेलशंकर व्यास द्वारा शैक्षिक प्रकोष्ठ की कार्यशैली और वर्तमान शिक्षा के बिगड़े हुए हालातों पर अतिथियों का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बताया कि उदयपुर संभाग में शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, लालुराम भजात तथा निमेश नेमा सलुम्बर जिलाध्यक्ष ने इस पहली बैठक को आयोजित कर शानदार कार्य किया है। उद्बोधन में बताया कि हमारा शिक्षक प्रकोष्ठ अब पूरे राजस्थान में आगामी चुनाव में कांग्रेस का शासन लाने के लिए पुरी तरह से तैयार है। जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा ने बताया कि हम सभी जिलाध्यक्ष पुष्कर से 10 दिवस का प्रशिक्षण लेकर आये हैं। निर्देशानुसार जब कांग्रेस का शासन आयेगा शिक्षक प्रकोष्ठ की राय मशविरा प्रमुखता से लिया जायेगा। इस मौके पर बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष लालुराम भजात व सलूम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई। बैठक में सेवानिवृत शिक्षक प्रोफेसर खेलशंकर व्यास, सुरेन्द्र आमेटा, बंशीदास वैरागी, महेश त्रिपाटी, ज्ञानप्रकाश सेन, जगदीश कडुआवत, चंन्द्रमणी सिंह, ब्यावर से जगदीश प्रसाद सहित सलूम्बर, उदयपुर शहर व उदयपुर देहात के सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इन तीनों जिलों की कार्यकारिणी का अनुमोदन प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा किया गया है। शीघ्र इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। संचालन जब्बर सिंह पंवार ने किया तथा आभार सुरेन्द्र आमेटा द्वारा किया गया।


No comments