Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रोटरी क्लब उदयपुर ने 22 शिक्षकों को किया नेशन बिल्डर सम्मान से सम्मानित

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींवःराजेन्द्र भट्ट उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नेशन बिल्डर अव...


शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींवःराजेन्द्र भट्ट

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026 एवं टीचर्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन शनिवार को रोटरी बजाज भवन में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 शिक्षकों का सम्मान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजेन्द्र भट्ट रहे, जबकि क्रॉसरोड्स इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर की प्राचार्या शिखा राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज के विकास में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास भी करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने के साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है। शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति आदर और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष रोटेरियन श्रीचंद खथुरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सचिव रोटेरियन दुष्यंत सोमानी ने सचिवीय जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व आईएफएस आर.के.जैन ने किया। टीचर्स फेलिसिटेशन कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन एन.के. गुप्ता तथा वोकेशनल सर्विस निदेशक रोटेरियन पी.एस. तलेसरा सहित क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
ये शिक्षक हुए सम्मानित-मुख्य अतिथि राजेन्द्र भट्ट, शिखा राठौड़,अध्यक्ष्ज्ञ श्रीचंदखथुरिया,सचिव दुष्यंत सोमानी,एन.क.ेगुप्ता ने शिक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह,नीलम ओस्तवाल,डॉ. स्नेहा कोठारी,पुष्पा शर्मा,ललित आमेटा,डॉ.नीतू परिहार,डॉ. पश्मीना जैन,लवीना कालरा,मधु कोठारी,शुभम कुमावत,सिद्धि राणावत,रशीदा बानो,आशा श्रीमाली,राकेश कुमार गुप्ता, शीला शर्मा,पवन कुमार चौबीसा,विभा व्यास,
जय सिंह,गिरिजा नाहर,नीलोफर मुनीर,रंजना मुर्डिया को उपरना ओए़कार,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

No comments