Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चारों तीर्थंकरों के जीवन प्रसंगों से कराया धर्मज्ञान

पर्युषण महापर्व के सातवें दिन दादावाड़ी में साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी का प्रवचन उदयपुर। पर्युषण महापर्व के सातवें दिवस दादावाड़ी के व्या...


पर्युषण महापर्व के सातवें दिन दादावाड़ी में साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी का प्रवचन

उदयपुर। पर्युषण महापर्व के सातवें दिवस दादावाड़ी के व्याख्यान हॉल में विदुषी साध्वी श्री डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी म. सा. ने चारों तीर्थंकरों के जीवन चरित्र की वाचना की। उन्होंने भगवान महावीर, भगवान नेमिनाथ, प्रभु पार्श्वनाथ एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जीवन, तप, त्याग और धर्म साधना का वर्णन किया।
साध्वीश्री ने खरतर गच्छ की पाट परंपरा का विस्तृत उल्लेख करते हुए सुधर्मा स्वामी, जम्बूस्वामी, स्थूलिभद्र, भद्रबाहु स्वामी एवं आचार्य सुहस्ती स्वामी सहित अनेक महापुरुषों के जीवन प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभसूरीश्वरजी महाराज 82वें आचार्य के रूप में परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। कल सूर्याेदय से वारसा सूत्र वाचन होगा। खतरगच्छ युवक परिषद द्वारा प्रभु संबंधित चित्रावली के दर्शन कराए जाएंगे। संवत्सरीक प्रतिक्रमण दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।

No comments