-मिनी पाकिस्तान के सवाल पर विधायक जैन ने दिया जवाब, कहा-पाकिस्तान कनेक्शन की बात अखबारों में छपी है उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने...
-मिनी पाकिस्तान के सवाल पर विधायक जैन ने दिया जवाब, कहा-पाकिस्तान कनेक्शन की बात अखबारों में छपी है
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि राष्ट्रभक्त मुस्लिम हमारे सिर के लिए ताज के समान है और राष्ट्रद्रोही कोई भी हो उसके लिए हमारे मन में कोई जगह नहीं है। विधायक ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद को भाजपा ने अपने सिर का ताज बनाया था।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन मंगलवार को पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान खांजीपीर को मिनी पाकिस्तान के मुद्दे पर शहर विधायक जैन ने कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड के हत्यारे खांजीपीर से ही थे और एनआईए जांच में उनके कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े मिले थे। उस समय जांच में सामने आया था कि दोनों ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान तक गए थे और यह उस समय के सभी समाचार पत्रों में छपा भी था। विधायक जैन ने कहा कि जो भी राष्ट्रभक्त मुस्लिम है वह हमारे के लिए सिर का मुकुट है और राष्ट्रदोही कोई भी हो उसके लिए हमारे मन में कोई स्थान नहीं है। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन ने ढाई साल के अपने कार्यकाल को भी गिनाया। इस दौरान शहर विधायक जैन शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। विधायक ने कहा कि शहर को सुंदरए सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस दौरान चुनाव संयोजक रजनी डांगी, शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह, महामंत्री देवीलाल सालवी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
़1 शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम
सरकारी विद्यालयों का जीर्णाेद्धाररू शहर के 39 सरकारी विद्यालयों की मरम्मत के लिए डीएमएफटी मद से लगभग 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल में शिक्षा मिल सके।
महाराणा भूपाल चिकित्सालय में जनाना अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं और टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है।
2 यातायात, चौराहे एवं बॉटलनेक सुधार
चौराहों का सौंदर्यीकरणरू दुर्गा नर्सरी एवं फतहपुरा चौराहे के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसी तर्ज पर पुराने अशोका ग्रीन के बाहरए विश्वविद्यालय मार्ग से शोभागपुरा 100 फीट रोड और ठौकर चौराहे का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
शक्ति नगर में नगर निगम के पीछे से मेवाड़ मोटर्स की गली होते हुए उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड मार्ग तक लिंक रोड का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही आइनॉक्स मॉल और ट्राईडेंट होटल के पास बॉटलनेक को खुलवाकर यातायात को सुचारू किया गया है।
3 कानून व्यवस्था के लिए डिप्टी कार्यालय व पुलिस चौकियों का सुदृढ़ीकरण
कानून व्यवस्था के लिए आयड़ पुलिस चौकी को आयड़ थाने में क्रमोन्नत कर दिया गया है।
किशनपोल चौकी पर पुलिस उपाधीक्षक के नवीन कार्यालय तथा मुखर्जी चौक एवं अंबेरी पुलिया के नीचे अस्थाई चौकी का गठन किया गया है।
रानी रोड (मस्तान बाबा) पर मुस्लिम महिलाओं और बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई पुलिस चौकी प्रस्तावित की गई हैए जिससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
4 बिजली एवं ऊर्जा व्यवस्था
मिनी पावर ग्रिडरू गुड़ली में 400 केवी ग्रिड का कार्य जारी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर मिनी पावर ग्रिड प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे शहर में कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या समाप्त होगी।
5 अतिक्रमण मुक्ति अभियान
ब्रह्मपोल व समोर बागरू ब्रह्मपोल के बाहर मस्जिद के सामने 2 बीघा 8 बीस्वा भूमि को अतिस्र5मण मुक्त कराकर बाउंड्रीवाल और पार्किंग का कार्य कराया जा रहा है। समोर बाग के बाहर भी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
आयड़ नदी का पुनंसीमांकन कर अतिक्रमण हटाया गया है और तार फेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
6 पार्किंग की नई व्यवस्था
पुष्प वाटिका के पास हनुमान मंदिर के पीछे नगर निगम की भूमि पर पार्किंग प्रस्तावित है।
महालक्ष्मी मंदिर के पास 12000 स्क्वायर फीट भूमि पर औदिच्य समाज के नोहरे पर पार्किंग प्रस्तावित है।
बोहरा गणेश जी चौराहे के पास देवस्थान विभाग की लगभग 1 बीघा भूमि पर पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मुखर्जी चौक में सब्जी मंडी के पास नई पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है।
7 अन्य प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सौंदर्यीकरण कार्य
एलिवेटेड रोड एवं ओवरब्रिजरू एलिवेटेड रोड का कार्य प्रगति पर है। पारस तिराहे पर ओवरब्रिज एवं माछला मगरा स्कीम से पटेल सर्किल के बीच अंडर ब्रिज का कार्य चल रहा है।
हिरणमगरी सेक्टर 3 से मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया लिंक रोड के मध्य पुलिया निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
सुखेर चौराहे से प्रतापनगर तक रोड के सौंदर्यीकरण और नई लाइटों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
नगर निगम में बीजेपी बोर्ड के तहत नागरिकों को समस्याओं की शिकायत के लिए निगम के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए 7 दिनों के भीतर शिकायतों के निस्तारण और बेहतर ड्रेनेज, लाइट व सडक़ व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई है।
चौराहे के सौन्दर्यीकरण से नई एलीवेटेड रोड और मिनी सचिवालय की योजना
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर के आधुनिक विकासए सुगम यातायात और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी आगामी योजनाओं का के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि चेतक चौराहे का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पुरोहितों का तालाब का विकास होगा। यातायात को सुचारू बनाने के लिए टेकरी से सेवाश्रम तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ समानांतर वैकल्पिक मार्गए मीरा गर्ल्स कॉलेज (गुमानिया वाला पेट्रोल पंप) से पुला तक नई एलिवेटेड रोड का निर्माण और शहर में ई.रिक्शों का सुव्यवस्थित संचालन किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के तहत चांदपोल पार्किंग पर एक मंजिल बढ़ाकर मल्टीपल पार्किंग, सिटी पैलेस के पास कर जाली हाउस के समीप 15000 वर्ग फीट भूमि पर पार्किंग तथा राजीव गांधी पार्क के पास रानी रोड पर नई पार्किंग प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा गुलाब बाग की तर्ज पर एक मिनी गुलाब बाग का विकास, लक्ष्मीमाता मंदिर के पास औदीच्य समाज नोहरा का विकास, रानी रोड अंदर रोटरी भवन के पास नई पुलिस चौकी की स्थापना और जनता की सुविधा ेके लिए सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों को एक स्थान पर केंद्रित कर मिनी सचिवालय बनाने की योजना शामिल है।

No comments