कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात: ...
कृष्ण लीलाओ से इस्काॅन बच्चो ने मन मोहा, छप्पन भोग धराकर हुई महा आरती
उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर प्रांगण मे शुक्रवार को प्रात: मंगला आरती से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन के लिए भीड उमडने लगी धीरे धीरे देर रात तक भक्तो का सैलाब बढता गया। दिनभर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन और फलाहारी प्रसाद बटंता रहा। सायंकाल पूने के श्यामानन्द गौर प्रभु जी ने कृष्ण जन्मोत्सव लीलाओ की कथा सुनाई। भगवान को शोभा यात्रा के रुप मे नाचते गाते मुख्यमचं पर लाये। जहां ब्रह्मचारी वैष्णव ने पंचामृत से तथा पुष्पाभिषेक किया। इस्काॅन बच्चो ने कृष्ण लीलाओ पर आधारित नाटिकाओ और नृत्यो से भक्तो का मन मोह लिया। इससे पूर्व इस्कॉन काउंटर स्टाल्स पर भी खूब आनन्द बरसा, जहां भक्तोने धार्मिक पुस्तक श्रृंगार सामग्री का अवलोकन कर खरीदा। भक्तो ने अपने हाथो से लड्डू गोपाल को झुला, झुलाया। रात बारह बजे पूर्व दस हजार पकवानो का छप्पन भोग धराया गया। महाआरती के सैकड़ो भक्तो ने दर्शन किए।

No comments