उदयपुर। लोकदेवता बावजी के प्राकट्य दिवस के अवसर धूलकोट पर भादवी छट उत्सव पर यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक प्रदीप रा...
उदयपुर। लोकदेवता बावजी के प्राकट्य दिवस के अवसर धूलकोट पर भादवी छट उत्सव पर यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक प्रदीप राव और प्रिन्स गंधर्व पार्टी ने समा बान्धा। इसमें ऋषभदेव कलाजी बावजी के गादीपति चेतन रावल, सतीशजी, मदन सिंह राठौर, अशोकजी परिहार, कालका माताजी से देवेंद्रजी गोड ने झाडा डाल जनता का दुख व पीडा़ हरने की कोशिश की।
कार्यक्रम धूलकोट बावजी समिति, हनुमान मन्दिर समिति एवं धूलकोट चौराहा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष हरीश वर्मा, ट्रस्टी सीपी बंसल, सचिव नंदलाल अग्रवाल, पण्डित सुरेश वैष्णव, दीपक पोखरा, जगदीश जोशी, दिलीप वर्मा, रतनलाल शर्मा, मुकेश बडगुर्जर, मुकेश धाबाई, भजन लाल गोयल, मनीष वर्मा, हिम्मत सिंह जैन, सुरेन्द्र सिंह चौहान, निवर्तमान पार्षद करणमल जारोली, ब्रहमदत्त शर्मा, भगवान शंकर पालीवाल, करण सिंह जैन, पियूष जोशी और भारी भक्तों का रेला लगा था। बावजी की आरती के बाद भक्तों में 251 किलो खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला।

No comments