Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शिक्षक सम्मान समारोह: उदयपुर में सीबीएसई के तहत उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

उदयपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) - उत्कृष्टता केंद्र (COE), अजमेर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह उदयप...



उदयपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) - उत्कृष्टता केंद्र (COE), अजमेर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह उदयपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्‍मान समारोह में जिले के 16 स्‍कूल के प्रधानाचार्य समेत करीब 22 स्‍कूल के शिक्षकों को सम्‍मानित किया गयाा सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के प्रधानाचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्य संरक्षण में इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। फादर ए. जॉन बॉस्को ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहा। इस संपूर्ण कार्यक्रम की संकल्पना उप जिला प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सैमुअल फ्रांसिस एवं सुनीता सेबस्टियन (पीजीटी जीव विज्ञान) द्वारा तैयार की गई थी।

समारोह का शुभारंभ स्कूल बैंड की सुमधुर धुनों और अतिथियों के पारंपरिक तिलक-स्वागत के साथ हुआ। मंच संचालन छात्र परिषद के हेड बॉय हर्षित शर्मा, हेड गर्ल क्रिषा चतुर, बिलाल शफीक शेख एवं कौशिकी सोनी ने संभाला। कक्षा 6ठी, 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने कत्थक, भरतनाट्यम और राजस्थानी लोक नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य वक्ता संजीव श्रीवास्तव, उप सचिव एवं प्रमुख सी.बी.एस.ई. उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र, अजमेर ने शिक्षकों के सम्मान की इस पहल और सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व प्रधानाचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को के प्रयासों की सराहना करते हुए विषय विशेषज्ञों को भी सम्मानित करने का सुझाव दिया। समारोह में जिले के चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर अलंकृत किया गया। अंत में द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के प्रधानाचार्य अभिषेक मजूमदार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

No comments