Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति का शक्ति संचलन 25 को

उदयपुर। उदयपुर में 25 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति का शक्ति संचलन निकलेगा। उदयपुर दुर्गा वाहिनी विभाग सहयोगिका प्...

उदयपुर। उदयपुर में 25 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति का शक्ति संचलन निकलेगा। उदयपुर दुर्गा वाहिनी विभाग सहयोगिका प्रीति मानावत ने बताया की 25 अक्टूबर रविवार को उदयपुर में दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उदयपुर महानगर, उदयपुर ग्रामीण, सलूम्बर एवं भिंडर जिले की दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति की बहनें भाग लेंगी।इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के भाव को सुदृढ़ करना तथा युवतियों में अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और संगठनात्मक चेतना का संचार करना है।

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे नगर निगम टाउन हॉल प्रांगण में सम्पद होगा उसके पश्चात दुर्गा वाहिनी की बहनों का अखाड़ा प्रदर्शन होगा एवं अपराह्न 4रू00 बजे शक्ति संचलन प्रारंभ होगा। जो  बापू बाजार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, जीणीरेत, मार्शल चौराहा, धान मंडी, दिल्ली गेट चौराहा होते हुए पुनः बापू बाजार से टाउन हॉल पहुंचेगा।

समस्त सनातनी समाज बन्धुओं,माताएं व बहनों से निवेदन है कि सह परिवार अधिक से अधिक संख्या में पधार कर दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं का उत्साहवर्धन करें।

No comments