Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शरद पूर्णिमा में गूंजा भक्ति और उल्लास का स्वर: 'सहस्त्रबाहु नारी शक्ति' ने श्री कृष्णा वाटिका में रचाया भव्य डांडिया रास

उदयपुर। 'सहस्त्रबाहु नारी शक्ति' संस्था की ओर से श्री कृष्णा वाटिका में शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस...



उदयपुर। 'सहस्त्रबाहु नारी शक्ति' संस्था की ओर से श्री कृष्णा वाटिका में शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इस रास-उत्सव में भगवान श्री ठाकुर जी को आसीन कर महिलाओं ने पारंपरिक शैलियों में मनमोहक गरबे और डांडिया रास किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा कल्पना पूर्बिया ने की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कंचन  टाक, सचिव ज्योति पूर्बिया और कोषाध्यक्ष गायत्री पूर्बिया  उपस्थिति थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयश्री  पटेल, निर्मला  जायसवाल, देविका  टांक, दीपा पटेल, शर्मिला  टांक, माधवी पुर्बिया और मनीला पुर्बिया थी।जिनकी ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप सुंदर उपहार भेंट किए गए। साथ ही, गरबा प्रतियोगिता के 10 विजेता गायत्री चौधरी, सपना टाक, गायत्री पूर्बिया, ज्योति  पूर्बिया, हेमा  चौधरी, प्रीति  टाक, सीमा  पूर्बिया, तृप्ति  टाक, शीला पटेल और धारावती सुहालका रहे, जिन्हें विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

बदलते मौसम और स्वास्थ्य का संदेश देते हुए अध्यक्षा कल्पना पूर्बिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मस्त रह सकता है, भले ही एज कितनी भी हो। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन का बेहतरीन माध्यम हैं। सभी ने "स्वस्थ रहें, मस्त रहें" के संकल्प के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया।


No comments