Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

होटल एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने यातायात उपाधीक्षक से की मुलाकात

टूरिस्ट बसों को निर्धारित रूट से प्रवेश देने तथा बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोकने की मांग उदयपुर। होटल एसोसिएशन के ...


टूरिस्ट बसों को निर्धारित रूट से प्रवेश देने तथा बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोकने की मांग

उदयपुर। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यातायात उपाधीक्षक श्री भंवरलाल जी से मुलाकात कर टूरिस्ट बसों से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

होटल एसोसिएशन के सचिव श्री विकास पोरवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने टूरिस्ट बसों को पर्यटक स्थलों तक ले जाने एवं शहर में निर्धारित रूट से प्रवेश देने के संबंध में पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाली टूरिस्ट बसों को कई बार रूट को लेकर अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि बाहर से आने वाली पर्यटक गाड़ियों को केवल उनके नंबर (बाहरी नंबर प्लेट) के आधार पर अनावश्यक रूप से न रोका जाए और उन्हें परेशान न किया जाए। होटल एसोसिएशन द्वारा टूरिस्ट बसों के लिए एक निर्धारित रूट का सुझाव भी दिया गया। साथ ही यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में यातायातकर्मियों की तैनाती की मांग की गई, ताकि यातायात सुगमता से संचालित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गौरव कोठारी और कार्यकारिणी सदस्य श्री कृष्णवीर सिंह चौहान शामिल थे।

No comments