Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ट्रेजर टाउन में नवरात्रि महोत्सव एवं डांडिया रास बन रहा हैं यादगार

उदयपुर। प्रताप गौरव केंद्र के पास स्थित मनोहरपुरा के लैंडमार्क ट्रेजर टाउन वेलफेयर सोसायटी में ट्रेजर सेलिब्रेशन ग्रुप के तत्वावधान में आयोज...


उदयपुर। प्रताप गौरव केंद्र के पास स्थित मनोहरपुरा के लैंडमार्क ट्रेजर टाउन वेलफेयर सोसायटी में ट्रेजर सेलिब्रेशन ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव एवं डांडिया रास श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ यादगार बना। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सोसायटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माता रानी की आरती, गरबा और डांडिया रास के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समिति सचिव अंकित व्यास ने बताया कि इस आयोजन की विशेषता निवासियों की एकजुटता, आपसी प्रेम, समर्पण और सहयोग रही। महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया। सभी के सामूहिक प्रयासों से सोसायटी में पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं सोसायटीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए माँ अम्बे से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


No comments