वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य जी से आध्यात्मिक मिलन चित्तौड़गढ़। मेवाड़ धर्म प्रमुख एवं चित्तौड़गढ़ धर्म संसद अधिकारी परमपूज्य श्री श्री रोहित ...
वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य जी से आध्यात्मिक मिलन
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ धर्म प्रमुख एवं चित्तौड़गढ़ धर्म संसद अधिकारी परमपूज्य श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज का वृंदावन में परमपूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से आत्मीय एवं आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म के संरक्षण, गौसेवा, मानवता की सेवा और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री राजयोगी मेवाड़ मठ के मठाधीश्वर एवं स्वयंभू मां कामाख्या शक्तिपीठ, चित्तौड़गढ़ के पीठाधीश्वर रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बेटियों के सम्मान तथा सामाजिक उत्थान के विषय में अपने विचार रखे। दोनों संतों ने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्यों को और अधिक गति देने पर जोर दिया।
बैठक में चित्तौड़गढ़ स्थित स्वयंभू मां कामाख्या शक्तिपीठ के आगामी धार्मिक आयोजनों तथा नगरी के प्राचीन ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में रात्रि निवास से जुड़ी स्थानीय धार्मिक मान्यताओं एवं ऐतिहासिक तथ्यों को शोध के माध्यम से सामने लाने की आवश्यकता जताई गई।
इस अवसर पर गौमाता की रक्षा, गोरक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं धार्मिक चेतना के प्रसार को लेकर सामूहिक प्रयास करने की भावना व्यक्त की गई।
दोनों संतों ने देशवासियों से सेवा, परोपकार, गौसेवा और प्रभु भक्ति को जीवन में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा और ईश्वर की भक्ति से ही जीवन सार्थक बनता है।

No comments