Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा देहात जिला के पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के जन्मदिवस पर होगा वैदिक यज्ञ, जरूरतमंदों की करेंगे सेवा

उदयपुर। भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान सा. के जन्म दिवस पर सेवा एवं प...

उदयपुर। भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान सा. के जन्म दिवस पर सेवा एवं परोपकार के कार्य किए जाएंगे। चौहान का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन के प्रति समर्पण, जनकल्याण एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभ हुई संगठनात्मक यात्रा ने विद्यार्थी राजनीति से लेकर भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों तक इनकी विशिष्ट पहचान बनाई है। उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ लोकसभा, विधानसभा एवं सलूम्बर उपचुनाव में भाजपा को प्राप्त विजय के दौरान चौहान की भूमिका का उल्लेखनीय योगदान रहा।

राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है। समिधा संस्थान एवं समिधा दृष्टि दिव्यांग मिशन के माध्यम से जरूरतमंदों, अनाथ एवं दृष्टिबाधित बच्चों की सेवा तथा किसानों के हितों के लिए  निरंतर प्रयास इनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर मावली स्थित समिधा आश्रम में 13 नवंबर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ सेवा और परोपकार के कार्य भी किए जाएंगे।

No comments