Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पारस हेल्थ उदयपुर में जटिल स्पाइनल कॉर्ड सर्जरी के बाद 18 साल की लड़की ने फिर से चलना-फिरना शुरू किया

उदयपुर, 12 नवंबर. उदयपुर के पारस हेल्थ में रीढ़ की हड्डी की एक दुर्लभ बीमारी के लिए जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद 18 साल की लड़की अपने पै...


उदयपुर, 12 नवंबर. उदयपुर के पारस हेल्थ में रीढ़ की हड्डी की एक दुर्लभ बीमारी के लिए जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद 18 साल की लड़की अपने पैरों पर चलने-फिरने में सक्षम हो गई है। सर्विकोडोर्सल इंट्रामेडुलरी स्पाइनल कॉर्ड लिपोमा रीढ़ की हड्डी के अंदर होने वाली एक दुर्लभ फैटी ग्रोथ समस्या है। इस लड़की में इस बीमारी का पता चलने पर पारस हेल्थ, उदयपुर के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर और हेड डॉ. अजीत सिंह ने सर्जरी की। इस प्रक्रिया को करने का उद्देश्य रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम करना और मूवमेंट के लिए ज़िम्मेदार नाज़ुक नर्व स्ट्रक्चर को सुरक्षित रखना था।

मरीज़ को लगभग एक साल से बाईं ओर दर्द बढ़ रहा था, मांसपेशियों में कमज़ोरी आ रही थी और चलते समय संतुलन बनाए रखने में दिक्कत हो रही थी। MRI जांच में गर्दन के निचले हिस्से से पीठ के ऊपरी हिस्से तक चर्बी की एक गांठ (फैटी ग्रोथ) मिली। यह गांठ C7 से D3 तक रीढ़ की हड्डी के हिस्से में फैली हुई थी। स्पाइनल कॉर्ड के अंदर इसकी जगह ने मामले को खास तौर पर जटिल बना दिया, क्योंकि यह ग्रोथ स्वस्थ न्यूरल टिशू से बहुत करीब से जुड़ी हुई थी।

स्पाइनल कॉर्ड लिपोमा बहुत दुर्लभ और नॉन-कैंसरस फैटी ग्रोथ होती हैं जो अक्सर जन्म से ही होती हैं लेकिन टीनएज या वयस्क होने तक पता नहीं चल पातीं। जैसे-जैसे वे स्पाइनल कॉर्ड में बढ़ती हैं, वे मूवमेंट, मांशपेशियों की ताकत और कोऑर्डिनेशन पर असर डाल सकती हैं। इन ग्रोथ का इलाज करने के लिए काफी सटीकता की ज़रूरत होती है क्योंकि फैटी टिशू हेल्दी स्पाइनल कॉर्ड स्ट्रक्चर के साथ जुड़े हो सकते हैं, जिससे सर्जरी से निकालना एक नाजुक प्रक्रिया बन जाती है।

ऐसे मामलों में शामिल चिकित्सीय पहलुओं को समझाते हुए डॉ. अजीत सिंह ने कहा, “रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) की सर्जरी में केवल गांठ या घाव को हटाना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना भी ज़रूरी होता है कि उसका नसों और उन अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों से कितना जुड़ाव है, क्योंकि यही नर्व स्ट्रक्चर शरीर की गतिविधियों और रोज़मर्रा के कामकाज को नियंत्रित करते हैं। इंट्रामेडुलरी लिपोमा जैसी दुर्लभ बीमारियों में सर्जरी की रणनीति गांठ की जगह, आसपास के स्वस्थ टिशू के साथ उसके जुड़ाव और मरीज़ की न्यूरोलॉजिकल स्थिति को ध्यान में रखकर तय की जाती है। ऐसे में कितना टिशू सुरक्षित रूप से हटाया जा सकता है, यह फैसला सर्जरी की प्रक्रिया जितना ही महत्वपूर्ण होता है। सर्जरी की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि रीढ़ की हड्डी पर पड़ रहे दबाव को कम करने के साथ-साथ शरीर की नसों के कामकाज और उनकी क्षमता को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। ”

न्यूरोसर्जिकल टीम ने फैट के बढ़ने का आकार कम करने और स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव कम करने के लिए माइक्रोसर्जिकल डीबल्किंग और डीकंप्रेशन किया। इस प्रक्रिया में CUSA (कैविट्रॉन अल्ट्रासोनिक सर्जिकल एस्पिरेटर) का उपयोग किया गया। यह एक खास इंस्ट्रूमेंट होता है जो अल्ट्रासोनिक एनर्जी का इस्तेमाल करके टिशू को कंट्रोल तरीके से तोड़ता और निकालता है। सर्जरी के दौरान स्पाइनल कॉर्ड के काम और नर्व सिग्नल का पता लगाने के लिए इंट्राऑपरेटिव न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग का भी इस्तेमाल किया गया। इससे सर्जरी के दौरान टीम को इन महत्वपूर्ण क्रिटिकल पाथवेज (नसों और तंत्रिकाओं) की कार्यक्षमता पर लगातार नज़र रखने में मदद मिली।

सर्जरी के बाद मरीज़ में न्यूरोलॉजिकल सुधार काफ़ी अच्छा दिखा और वह बिना सहारे के खुद से चलने लगी। यह परिणाम उसकी उस बीमारी से ठीक होने की दिशा में एक अच्छा कदम है जिसने धीरे-धीरे उसके चलने-फिरने और संतुलन को बाधित कर दिया था।

यह सफल प्रक्रिया पारस हेल्थ, उदयपुर का दक्षिणी राजस्थान में स्पेशलाइज्ड न्यूरोसर्जिकल इलाज़ पर फोकस दिखाता है। स्पेशलाइज्ड मेडिकल एक्सपर्टीज़ को एडवांस्ड सर्जिकल टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर हॉस्पिटल का उद्देश्य इस क्षेत्र में जटिल ब्रेन और स्पाइन प्रक्रियाओं को अंजाम देना है ताकि मरीज़ों को इस तरह के इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत न पड़े।

No comments